राम मंदिर चोरी मामले पर बयान देकर विवादों में घिरीं अनुराधा पौडवाल, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी सफाई

राम मंदिर चोरी मामले पर बयान देकर विवादों में घिरीं अनुराधा पौडवाल, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी सफाई

Spread the love

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर टिप्पणी करने के बाद मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने के बाद अब सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर अपनी सफाई दी है।

अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान राम मंदिर में कथित चोरी की घटना और देश की शिक्षा व्यवस्था पर अपनी राय रखी थी। उनके बयान के कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

‘मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया’

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में अनुराधा पौडवाल ने कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और देश के भविष्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। साथ ही राम मंदिर में कथित चोरी की खबरों पर भी दुख व्यक्त किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान को एडिट कर संदर्भ से हटाकर पेश किया गया, जिससे उसके वास्तविक अर्थ को बदल दिया गया।

शिक्षा व्यवस्था पर भी जताई चिंता

सिंगर ने अपने पोस्ट में स्कूलों के बंद होने से जुड़ी रिपोर्टों का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है और इस विषय पर उनकी चिंता पूरी तरह देश के भविष्य को लेकर थी।

लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर कही बात

अनुराधा पौडवाल ने लिखा कि वह भारत और उसके नेतृत्व का सम्मान करती हैं तथा उनका मानना है कि लोकतंत्र में हर नागरिक को सम्मानपूर्वक अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने लोगों से भ्रामक और सनसनीखेज कंटेंट को बढ़ावा न देने की भी अपील की।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *