‘जना नायकन’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई

‘जना नायकन’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Spread the love

एंटरटेनमेंट डेस्क: तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 21 जुलाई सुबह 11 बजे तक फिल्म के लिए देशभर में 5,751 शोज़ में 4,29,869 टिकट बिक चुके थे।

  • बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग: ₹10.45 करोड़
  • ब्लॉक सीटों सहित कुल ग्रॉस एडवांस बुकिंग: ₹15.18 करोड़

एडवांस बुकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

‘जना नायकन’ ने रिलीज से पहले ही शानदार कमाई करते हुए इस साल एडवांस बुकिंग के मामले में चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने प्री-सेल कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

क्या पहले दिन टूटेगा ‘कुली’ का रिकॉर्ड?

Sacnilk के अनुमान के अनुसार, मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ‘जना नायकन’ भारत में 50 से 60 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि अंतिम समय की बुकिंग के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या विजय की यह फिल्म लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ के पहले दिन के 151 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड) के रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी।

स्टार कास्ट

‘जना नायकन’ में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि, नारायण और नासरअहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *