ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बना दिया कातिल! पड़ोसी महिला की हत्या कर जेवर लूटे

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बना दिया कातिल! पड़ोसी महिला की हत्या कर जेवर लूटे

Spread the love

कर्नाटक: कर्नाटक के बेंगलुरु के रामोहल्ली इलाके में सूटकेस में मिली 61 वर्षीय महिला की लाश के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक गगन राजेगौड़ा को गिरफ्तार किया है, जो मृतका का पड़ोसी बताया जा रहा है।


पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने महिला की हत्या उसके सोने के जेवर लूटने के इरादे से की थी। पूछताछ में सामने आया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और उस पर कर्ज भी था। आरोपी लूटे गए जेवर बेचकर अपनी गेमिंग की लत और कर्ज से छुटकारा पाना चाहता था।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शिमप्पा झील में एक लाल रंग के सूटकेस के अंदर महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान जयम्मा बोरेगौड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *