तमिलनाडु: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायगन’ ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विजय की पहली फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ओवरसीज़ मार्केट से करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
फिल्म को पहले दिन करीब 13,067 शो मिले और तमिल भाषा में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे। थिएटर ऑक्यूपेंसी भी शानदार रही, जहां तमिल वर्जन की औसत ऑक्यूपेंसी 68.31% दर्ज की गई। सुबह के शो में 73.85%, दोपहर में 62.46%, शाम में 63.62% और रात के शो में 73.31% दर्शक पहुंचे।
भाषा के आधार पर फिल्म ने तमिल वर्जन से 36.50 करोड़ रुपये, तेलुगु से 2.75 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शानदार ओपनिंग के बाद अब सभी की नजर फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है।
