नई दिल्ली: दिल्ली सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ शुरू करने जा रही है। योजना के लिए 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दी गई है।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। सरकार ने पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपना पंजीकरण जरूर कराएं, ताकि योजना का लाभ मिल सके।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
योजना के तहत कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं। जिन परिवारों में तीन से अधिक बच्चे हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार भी योजना के दायरे से बाहर होंगे।
वहीं, जिन परिवारों की सालाना बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है, या परिवार का कोई सदस्य GST का भुगतान करता है अथवा सरकारी कर्मचारी है, तो ऐसी महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलने की बात सामने आई है।
योजना का उद्देश्य दिल्ली की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
