सोने की खरीदारी में आई गिरावट, अप्रैल-जून तिमाही में गोल्ड डिमांड 6% घटी

सोने की खरीदारी में आई गिरावट, अप्रैल-जून तिमाही में गोल्ड डिमांड 6% घटी

Spread the love

नई दिल्ली: भारत में सोने की खरीदारी को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भारत में सोने की कुल मांग सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 131.4 टन रह गई। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 139.7 टन था।

रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में लगातार तेजी, आयात शुल्क में बढ़ोतरी और ऑफ-सीजन जैसे कारणों से ग्राहकों ने खरीदारी से दूरी बनाए रखी। खासतौर पर ज्वेलरी की मांग में गिरावट देखने को मिली।

हालांकि, खरीदारी की मात्रा कम होने के बावजूद सोने की ऊंची कीमतों के कारण कुल वैल्यू के स्तर पर बाजार मजबूत रहा। अप्रैल-जून के दौरान भारतीयों ने करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये का सोना खरीदा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले लगभग 50 फीसदी अधिक है।

यानी सोने की मात्रा में खरीदारी घटी, लेकिन महंगी कीमतों के चलते लोगों का कुल खर्च बढ़ गया।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *