स्कूल में डांट से नाराज छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

स्कूल में डांट से नाराज छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

Spread the love

पंजाब: पंजाब के माछीवाड़ा से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। श्री शंकर दास सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल में डांट पड़ने से नाराज होकर छुट्टी के बाद प्रिंसिपल पर हमला कर दिया। घटना के दौरान एक अन्य छात्र ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल ने छात्र को अनुशासनहीनता को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद छात्र नाराज हो गया और बहस करने लगा। छुट्टी के बाद जब प्रिंसिपल स्कूटर से घर लौट रहे थे, तभी छात्र ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर मारपीट की।

बताया जा रहा है कि छात्र ने घटना का वीडियो भी बनवाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *