पप्पू यादव के संसद परिसर में प्रदर्शन पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का बयान

पप्पू यादव के संसद परिसर में प्रदर्शन पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का बयान

Spread the love

नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में गेरुआ वस्त्र पहनकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर किए गए प्रदर्शन पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने अपने प्रदर्शन के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि कथित तौर पर “डकैती किस तरह हुई।”

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कीर्ति आजाद ने कहा, “स्वामी नित्यानंद दास भगवाधारी हैं, गोविंद देव गिरि, दिनेंद्र दास जैसे लोग ट्रस्ट में भगवाधारी हैं। इसमें इतने सारे भगवाधारी हैं।”

सरकार पर भी साधा निशाना

कीर्ति आजाद ने आगे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “नितिन नवीन हनुमान जी को दौड़ा रहे हैं। यह संस्थानों का सम्मान नहीं है। पप्पू यादव ने तो दर्शाया कि किस तरह डकैती हुई है।”

गेरुआ वस्त्र पहनने पर दर्ज हुई थी FIR

संसद परिसर में गेरुआ वस्त्र पहनकर प्रदर्शन करने के मामले में वाराणसी में पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर के बाद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इससे डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “एफआईआर से न राहुल गांधी डरे हैं और न प्रियंका गांधी, इसलिए मैं भी डरने वाला नहीं हूं। क्या भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं है? जब गेरुआ पहनकर कथित तौर पर चोरी करने का अधिकार किसी को है, तो मुझे गेरुआ पहनकर उसकी रक्षा करने का अधिकार क्यों नहीं है?”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ हंगामा

संसद में प्रदर्शन के बाद पप्पू यादव ने 2 अगस्त को अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपना पक्ष रखा। इसी दौरान हंगामा हो गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर उन पर चप्पल फेंककर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

संबंधित पोस्ट