PM Modi ने लॉन्च किया ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’

PM Modi ने लॉन्च किया ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’

Spread the love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 100 सप्ताह के विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नशा समाज और देश के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश का युवा वर्ग स्वस्थ, जागरूक और नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल युवाओं के भविष्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी नकारात्मक असर डालती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ यह केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बनना चाहिए। इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयासों पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने विश्वास जताया कि यदि देश के नागरिक मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे, तो भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जा सकेगा।

युवाओं को जागरूक करने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें और उन्हें खेल, शिक्षा, कौशल विकास तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर सभी नागरिकों और युवाओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

संबंधित पोस्ट