फैक्ट्री में भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा, दीवार और लोहे का बीम गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत

फैक्ट्री में भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा, दीवार और लोहे का बीम गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत

Spread the love

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में भीषण आग लगने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे दमकल विभाग के जवानों पर कंपनी की साइड की दीवार और लोहे का बीम गिर गया। इस हादसे में दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 3/4 अगस्त की रात इकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसी दौरान कंपनी की एक दीवार और लोहे का भारी बीम गिर गया। मलबे की चपेट में आने से फायर ब्रिगेड के पांच कर्मचारी घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो दमकलकर्मियों को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट