फरीदाबाद में महिला टीचर की दिनदहाड़े हत्या, स्कूल के बाहर युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया

फरीदाबाद में महिला टीचर की दिनदहाड़े हत्या, स्कूल के बाहर युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया

Spread the love

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सिकरोना गांव में एक निजी स्कूल की महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल पहुंची शिक्षिका पर एक युवक ने स्कूल गेट के बाहर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो गांव सिकरोना स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। जानकारी के अनुसार, वह बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंची थीं। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक वहां पहुंचा और उनसे मिलने की बात कही।

बताया जा रहा है कि जैसे ही शिक्षिका स्कूल गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने उन पर चाकू से लगातार कई वार कर दिए। हमले के दौरान स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी उन्हें धमकाते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित पोस्ट