शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार शाम की बताई जा रही है। अंकित शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम से एक्सरसाइज करने के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के […]

मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का खुलासा, माता-पिता समेत 5 गिरफ्तार

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवजात के माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही कथित खरीद-बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे 1.50 लाख रुपये भी बरामद […]

महोबा जिला महिला अस्पताल में GPF घोटाले का खुलासा, करीब 1 करोड़ की हेराफेरी की जांच तेज

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित जिला महिला चिकित्सालय में कर्मचारी भविष्य निधि (GPF) से जुड़ी करीब एक करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद शासन और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। मामले में GPF पटल का काम देख रहे वरिष्ठ सहायक (लिपिक) संतोष कुमार वर्मा जांच के घेरे में हैं। लंबे समय तक […]

दिल्ली में दिनदहाड़े करोड़ों की चोरी, कार का शीशा तोड़कर 3 बैग और सूटकेस लेकर फरार हुए चोर

नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग इलाके में दिनदहाड़े करोड़ों रुपये के आभूषणों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक ज्वेलरी कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर सोने और हीरे के कीमती गहनों से भरे तीन बैग और एक सूटकेस पर हाथ साफ कर दिया। कार का शीशा तोड़कर चोरी किया […]

हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, 26 साल की महिला की मौत, राज्यसभा सांसद के बेटे पर केस

हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने राज्यसभा सदस्य लिंगमनेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगमनेनी संजोष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, हादसा 16 अगस्त […]

बोकारो में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, सड़े-गले शव मिलने से मचा हड़कंप

बोकारो: झारखंड के बोकारो में एक घर के अंदर मां और बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव काफी समय से घर के अंदर पड़े होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घर के अंदर […]

दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

नई दिल्ली: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक सफाईकर्मी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी अनिल के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए […]

गया में पहली कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत, मुहाने नदी से मिला 14 अगस्त से लापता अनिकेत का शव

गया: बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 अगस्त की शाम से लापता पहली कक्षा के छात्र अनिकेत कुमार गिरी का शव रविवार को मुहाने नदी से बरामद हुआ। बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई […]

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन, 5.40 करोड़ की मेथामफेटामाइन के साथ 2 नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: मुंबई एटीएस और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात सेक्टर ओमिक्रॉन स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो नाइजीरियन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2,688 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद होने का दावा किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.40 करोड़ रुपये बताई […]

नवादा में छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, बोलेरो से कुचलकर बुजुर्ग महिला की हत्या

नवादा: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तुंगी दोमुहानी के पास कथित तौर पर छेड़खानी का विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने गया-नवादा रोड […]

Sushil Kumar Bail: सागर धनखड़ हत्याकांड में सुशील कुमार को नहीं मिली जमानत

नई दिल्ली: पूर्व जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियन सागर धनखड़ हत्याकांड में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सुशील कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार की अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए अपराध की गंभीरता, सुशील कुमार के प्रभाव और गवाहों को प्रभावित किए […]

पालघर में 19 वर्षीय युवती से कथित गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पालघर जिले के तलासरी इलाके में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। […]

नागपुर में नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला, किराए के कमरे से गंभीर हालत में बरामद

नागपुर: नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र से 2 अगस्त को लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने दिघोरी इलाके के एक किराए के मकान से गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद किया है। लड़की के हाथ पर चाकू के गहरे घाव और शरीर पर मारपीट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में […]

गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान बिजली ठेकेदार की हत्या, पहले सब्बल से हमला फिर रास्ते में धारदार हथियार से वार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार देर शाम ब्रह्मभोज के दौरान करीब 50 वर्षीय बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर […]

टोरंटो में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी 7 महीने बाद गिरफ्तार

टोरंटो: कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के करीब सात महीने बाद पुलिस ने 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हिमांशी की हत्या के मामले में उनके करीबी साथी अब्दुल गफूरी की तलाश की जा रही थी। उसे शुक्रवार को टोरंटो एयरपोर्ट से गिरफ्तार […]