रांची छात्र आंदोलन: JMM का बड़ा बयान, ‘न होगी CBI जांच, न मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफा’

रांची छात्र आंदोलन: JMM का बड़ा बयान, ‘न होगी CBI जांच, न मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफा’

Spread the love

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा बयान दिया है। पार्टी के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने स्पष्ट कहा कि मामले की CBI या ED से जांच नहीं कराई जाएगी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे का भी कोई सवाल नहीं उठता।

छात्रों की मांग है कि JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में लगाए गए आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जाए। हालांकि, इस मांग को लेकर JMM ने अपना रुख साफ कर दिया है।

मनोज पांडेय ने कहा, “हेमंत सोरेन का इस्तीफा नहीं होगा। जब कोई कारण ही नहीं है, तो इस्तीफा क्यों होगा? CBI और ED जांच नहीं होगी। इन एजेंसियों से सच सामने नहीं आ सकता। CBI ने संजीव मुखिया को क्लीन चिट दी और व्यापम मामले में भी क्लीन चिट दी।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही CID जांच करा रही है। उनके अनुसार, अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, JPSC अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है और उनसे भी पूछताछ जारी है।

छात्रों को न्याय मिलने का दावा

JMM प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और छात्रों को न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) भी बनाएगी ताकि उनकी मांगों पर चर्चा की जा सके।

भाजपा पर भी साधा निशाना

मनोज पांडेय ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां हुई थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय के मुख्यमंत्रियों ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा मामले में राज्य सरकार जांच करा रही है और सरकार पर सीधे तौर पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।

संबंधित पोस्ट