अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार

अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार

Spread the love

झांसी: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की गुरुवार (6 अगस्त) को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद सोनू नामक युवक की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर पुंछ थाना क्षेत्र के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में अबान अहमद और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।परिजनों और अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदारों का दावा है कि कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया था। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हादसे के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद के पांच बेटे थे। इनमें असद अहमद अप्रैल 2023 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अली अहमद वर्तमान में झांसी जेल में बंद है। अतीक अहमद की भी अप्रैल 2023 में प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

संबंधित पोस्ट