‘जान का जन्मदिन’ लिख Vicky Kaushal ने लुटाया प्यार, वायरल हुआ रोमांटिक पोस्ट

‘जान का जन्मदिन’ लिख Vicky Kaushal ने लुटाया प्यार, वायरल हुआ रोमांटिक पोस्ट

Spread the love

मुंबई: अभिनेत्री कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

विक्की ने कैटरीना के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “जान का जन्मदिन”। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में कैटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जोड़ी की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की और पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया।

विक्की और कैटरीना की यह रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे कपल गोल्स का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *