Rashmika Mandanna की चोट के चलते Allu Arjun की ‘Raka’ की शूटिंग टली

Rashmika Mandanna की चोट के चलते Allu Arjun की ‘Raka’ की शूटिंग टली

Spread the love

मुंबई: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, लेकिन फिलहाल वह हिप इंजरी से रिकवर कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘माइसा’ की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने हिप का टेंडन अलग हो गया था, जिसके बाद उन्हें चोट लगी।

इस चोट का असर उनकी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पर भी पड़ रहा है। अब खबर है कि रश्मिका की रिकवरी को ध्यान में रखते हुए अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राका’ की शूटिंग करीब 45 दिनों के लिए आगे बढ़ा दी गई है।

रश्मिका के फिजिकल सीन्स की वजह से लिया गया फैसला

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका की चोट के चलते ‘राका’ का अगला शूटिंग शेड्यूल करीब 45 दिनों के लिए टाल दिया गया है। फिल्म में रश्मिका के कई अहम और फिजिकली डिमांडिंग सीन्स हैं।

ऐसे में निर्देशक एटली ने फैसला किया है कि रश्मिका के पूरी तरह फिट होने तक शूटिंग के लिए उन पर जल्दबाजी में दबाव नहीं बनाया जाएगा।

टीम दे रही है रश्मिका की सेहत को प्राथमिकता

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की पूरी टीम इस मुश्किल समय में रश्मिका का साथ दे रही है। उनकी सेहत को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। डायरेक्टर एटली ने भी टीम को निर्देश दिया है कि रश्मिका के पूरी तरह ठीक होने से पहले उन्हें सेट पर वापस न बुलाया जाए।

रश्मिका सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में ‘राका’ के सेट पर वापसी कर सकती हैं। हालांकि, उनकी वापसी उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगी।

साइंस-फिक्शन फिल्म है ‘राका’

‘राका’ एक साइंस-फिक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है। लुक में वह आंखों में काजल, सफेद दाढ़ी और एक हाथ से चेहरे का आधा हिस्सा ढके हुए नजर आए थे।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है।

‘माइसा’ और ‘राणाबाली’ में भी नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना इन दिनों ‘माइसा’ पर भी काम कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेब्यूटेंट रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं।

इसके अलावा उनके पास पीरियड एक्शन फिल्म ‘राणाबाली’ भी है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राहुल सांस्कृत्यायन कर रहे हैं और फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

संबंधित पोस्ट