गुरदासपुर: बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने पंजाब बंद का आह्वान किया। बंद के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरदासपुर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए करीब 200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
गुरदासपुर के एसपी-डी मनोज कुमार ने बताया कि शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
बस सेवाओं पर भी पड़ा असर
पंजाब बंद का असर सुबह से ही कई इलाकों में दिखाई दिया। मोर्चा के सदस्यों ने सुबह बसों को चलने से रोका। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और बस अड्डों पर भी सन्नाटा नजर आया।
कौमी इंसाफ मोर्चा की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह ने बंद को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान जरूरी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
जरूरी सेवाओं को दी गई छूटबलजीत सिंह के मुताबिक, मेडिकल सेवाएं बंद से बाहर रहेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी छूट दी जाएगी। शादी समारोह या अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों को भी आने-जाने की अनुमति रहेगी।
उन्होंने कहा कि इन अपवादों को छोड़कर बाकी गतिविधियां बंद रहेंगी।निजी स्कूल और दुकानें बंदपंजाब बंद के चलते कई जगह निजी स्कूलों और दुकानों को बंद रखा गया है। वहीं, बस अड्डों पर भी बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन क्लास के जरिए कराने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
