दिल्ली पुलिस ने ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के लिए रामलीला मैदान में दी अनुमति, 500 लोगों की रहेगी सीमा

दिल्ली पुलिस ने ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के लिए रामलीला मैदान में दी अनुमति, 500 लोगों की रहेगी सीमा

Spread the love

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘Reservation Hatao Andolan’ के लिए अनुमति दे दी है। सेंट्रल दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा और इसमें अधिकतम 500 लोग शामिल हो सकेंगे।

शाम 4 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति

पुलिस की ओर से जारी NOC के अनुसार, रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए 21 अगस्त को शाम 4 बजे तक की अनुमति दी गई है। आयोजकों को पुलिस की ओर से जारी सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह का जुलूस या प्रोसेशन निकालने की अनुमति नहीं होगी।

नियमों का पालन करना होगा जरूरीदिल्ली पुलिस ने आयोजकों को निर्देश दिया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों की ओर से समय-समय पर दिए जाने वाले सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी नियम या शर्त का उल्लंघन होता है तो दी गई NOC को किसी भी समय रद्द किया जा सकता है।

रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। आयोजकों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने और निर्धारित शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित पोस्ट