सांसद रवि किशन शुक्ला ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत साढ़े पांच किलोमीटर नव – निर्मित सड़क का लोकार्पण किया

सांसद रवि किशन शुक्ला ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत साढ़े पांच किलोमीटर नव – निर्मित सड़क का लोकार्पण किया

गोरखपुर: सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बरगदहीं से करतहिया चौराहे तक साढ़े पांच किलोमीटर नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान सदर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकारें देश व प्रदेश को नए विकास के उच्च शिखर पर ले जाने के लिए कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहले अच्छी सड़कें शहरों की पहचान हुआ करती थी। जबकि अब गांवों तक चौड़ी सड़कें, 24 घंटे बिजली वं अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था। उसे साकार करने के लिए निरंतर काम चल रहा है। गांवों के बीच से गुजरने वाली डामर की सड़कें जल जमाव होने पर टूटने लगती थी। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के सड़कों में सीसी रोड निर्माण कराने का निर्णय लिया। इससे सड़कें अब लंबे समय तक खराब नहीं होंगी। साढ़े 5 किलोमीटर की सड़क में लगभग सात सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया है। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि कपिल पति त्रिपाठी, संतोष कुमार,संजय सिंह,संघर्ष मणि उपाध्याय,राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

author

Sarajuddin Khan

Content Writer from Siddharth Nagar UP. INDIA

संबंधित पोस्ट