रामायण’ में राजा जनक कौन बनेंगे? रणबीर कपूर की फिल्म में ‘क्राइम पेट्रोल’ के इस एक्टर की हुई एंट्री

रामायण’ में राजा जनक कौन बनेंगे? रणबीर कपूर की फिल्म में ‘क्राइम पेट्रोल’ के इस एक्टर की हुई एंट्री

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। बड़े बजट और भव्य स्तर पर तैयार की जा रही इस फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं।

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में राजा जनक का किरदार अभिनेता राजीव कुमार निभाने वाले हैं। राजा जनक भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता के पिता हैं।

रणबीर कपूर बनेंगे भगवान रामनितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।

वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसकी तकनीक व विजुअल्स को लेकर भी काफी चर्चा है।

ट्रेलर शेयर कर राजीव कुमार ने बताया था फिल्म का हिस्सा होने की बातराजीव कुमार ने फिल्म के पहले ट्रेलर के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया था कि वह ‘रामायण’ का हिस्सा हैं, हालांकि उस समय उन्होंने अपने किरदार का खुलासा नहीं किया था।

उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था कि राम के युग के आरंभ और ‘रामायण’ के सफर का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।

अब रिपोर्ट्स में उनके राजा जनक का किरदार निभाने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

‘क्राइम पेट्रोल’ समेत इन शोज और फिल्मों में कर चुके हैं कामराजीव कुमार टीवी और फिल्मों में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘संजू’, ‘आर्टिकल 370’, ‘लक्ष्य’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘थलाइवी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

दिवाली पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला पार्ट

‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म दो हिस्सों में बनाई जा रही है।

पहले पार्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली पर दुनियाभर में रिलीज किए जाने की तैयारी है।

फिल्म के बड़े बजट, स्टार कास्ट और रामायण की कहानी को भव्य तरीके से पेश किए जाने के कारण यह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है।

संबंधित पोस्ट