नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के सबसे महान क्रिकेटर को लेकर अपनी पसंद बताई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के एक सेगमेंट में अश्विन को दो-दो खिलाड़ियों के विकल्प दिए गए और हर राउंड में उन्हें एक खिलाड़ी चुनना था। इस प्रक्रिया के फाइनल में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भारत का अब तक का सबसे महान क्रिकेटर चुना।
विराट या रोहित? अश्विन ने कोहली को चुना
अश्विन के सामने जब विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसी एक को चुनने का विकल्प आया तो उन्होंने विराट कोहली को चुना।
अश्विन ने कहा कि तीनों फॉर्मेट को देखते हुए उनके लिए विराट कोहली का चयन करना सही रहेगा। हालांकि, इसके बाद जब उन्हें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने बुमराह का चयन किया।
अश्विन ने माना कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली एक लीजेंड हैं और उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद उन्होंने तीनों फॉर्मेट के संदर्भ में बुमराह को अपनी पसंद बताया।
बुमराह को कोहली से ऊपर रखने पर चौंके फैंस
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच अश्विन का बुमराह को चुनना कुछ क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा। खासकर विराट कोहली के प्रशंसकों के बीच इस चयन को लेकर चर्चा हो सकती है।
अश्विन ने बुमराह को चुनने के पीछे उनकी असाधारण गेंदबाजी क्षमता और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को महत्व दिया।
अश्विन ने किन खिलाड़ियों को चुना?
इस पूरे चयन में अश्विन के सामने कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के नाम आए। उन्होंने अलग-अलग मुकाबलों में अपनी पसंद इस तरह बताई:
विजय हजारे vs सचिन तेंदुलकर: सचिन तेंदुलकर
विराट कोहली vs रोहित शर्मा: विराट कोहली
कपिल देव vs हरभजन सिंह: कपिल देव
सहवाग vs सुनील गावस्कर: वीरेंद्र सहवाग
एमएस धोनी vs रवींद्र जडेजा: एमएस धोनी
जसप्रीत बुमराह vs अनिल कुंबले: जसप्रीत बुमरा
हरविचंद्रन अश्विन vs सौरव गांगुली: सौरव गांगुली
सचिन तेंदुलकर vs सौरव गांगुली: सचिन तेंदुलकर
कपिल देव vs राहुल द्रविड़: कपिल देव
वीरेंद्र सहवाग vs एमएस धोनी: वीरेंद्र सहवाग
विराट कोहली vs जसप्रीत बुमराह: जसप्रीत बुमराह
सचिन तेंदुलकर vs वीरेंद्र सहवाग: सचिन तेंदुलकर
कपिल देव vs जसप्रीत बुमराह: कपिल देव
कपिल देव को बुमराह से ऊपर रखा
अश्विन के सामने जब कपिल देव और जसप्रीत बुमराह का विकल्प आया तो उन्होंने कपिल देव को चुना। इसके पीछे उन्होंने कपिल देव की कप्तानी और ऑलराउंड क्षमता को अहम बताया।
अश्विन ने कपिल देव की 1983 विश्व कप विजेता कप्तान के रूप में उपलब्धि को भी महत्वपूर्ण माना।
फाइनल में सचिन और कपिल देव
आखिरी राउंड में अश्विन के सामने सचिन तेंदुलकर और कपिल देव का नाम आया। इस मुकाबले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को चुना।
इस तरह अलग-अलग दौर के कई महान भारतीय क्रिकेटरों के बीच चयन करने के बाद अश्विन ने सचिन तेंदुलकर को तीनों फॉर्मेट में भारत का Greatest क्रिकेटर बताया।
सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय करियर और भारतीय क्रिकेट में उनके लंबे योगदान को देखते हुए अश्विन का यह चयन क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
