जापानी प्रधानमंत्री पर हमला।

जापानी प्रधानमंत्री पर हमला।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हमला। एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान यह हमला हुआ है। रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने बताया कि प्रधान मंत्री के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी। जापानी पीएम पर स्मोक बॉम्ब से हमला किया गया। यह घटना शनिवार सुबह 11:30 के करीब की है।

कैसे हुई ये घटना?
फुमियो किशिदा को वहाँ से सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया है। चश्मदीदो के मुताबिक एक पाइप जैसी वस्तु आई और जोर से धमाका हुआ। फिर वहाँ अफरा-तफरी मची और जापानी पीएम को बचा के ले जाया गया। यह घटना उस समय हुई जब फुमियो किशिदा पश्चिमी जापानी में फिशिंग हार्बर का दौरा करने के बाद नागरिको को संबोधित कर रहे थे। फुमियो किशिदा को वहाँ से बचाकर वाकायामा पुलिस स्टेशन लाया गया और वहाँ से उन्होंने अपने चुनाव प्रचार को फिर से शुरू किया।

सुरक्षा में चुक?
अभी एक साल भी नहीं हुए है जब ऐसे ही संबोधन के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री सिनजो आबे को जुलाई 2022 में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी । अब फिर से ये घटना बड़े संकेत खड़ा करता है। अगले महीने G7 की अध्यक्षता करेगा जापान। अब सभी सुरक्षा एजेंसिया को अलर्ट कर दिया गया है।

इतने शांत देश में ऐसी घटना बहुत अजीब है और वो भी चुनाव प्रचार के दौरान ऐसी घटना से लोगो में दहशत का माहौल बन जाएगा। एक 24 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है और अब पुलिस जाँच पड़ताल में बाकि बाते सामने आएँगी।

author

एक्सपर्ट टाइम्स टीम

Xpert Times (News of World) is an Indian English & Hindi - language Media/News Company.

संबंधित पोस्ट