बलिया हादसे पर भड़कीं BJP विधायक केतकी सिंह, अधिकारी से बोलीं- ‘पहले इस्तीफा दो’

बलिया हादसे पर भड़कीं BJP विधायक केतकी सिंह, अधिकारी से बोलीं- ‘पहले इस्तीफा दो’

Spread the love

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंचीं और बिजली विभाग की कथित लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।


घटनास्थल पर मौजूद विभागीय अधिकारी से बातचीत के दौरान विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “इतनी बड़ी लापरवाही हुई है, पहले इस्तीफा दीजिए।” उन्होंने मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


मामले में बिजली विभाग के JE समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।
वहीं, बिजली विभाग ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी है और प्रशासन पर जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *