रेड कार्पेट पर फीमेल फैन ने किया लिप किस, बोलीं- ‘मैं हमेशा सच के साथ खड़ी रहूंगी’

रेड कार्पेट पर फीमेल फैन ने किया लिप किस, बोलीं- ‘मैं हमेशा सच के साथ खड़ी रहूंगी’

Spread the love

मुंबई: एक्ट्रेस निकिता रावल इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। 8 अगस्त 2026 को एक इवेंट के दौरान रेड कार्पेट पर एक महिला फैन ने पहले उनके साथ तस्वीर खिंचवाई और फिर अचानक उनके होंठों पर किस कर लिया। इस घटना के बाद निकिता काफी हैरान और असहज नजर आईं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महिला फैन ने अचानक किया लिप किस

इवेंट के दौरान निकिता रावल रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं। इसी बीच एक महिला फैन उनके पास फोटो खिंचवाने पहुंची। निकिता ने भी खुशी-खुशी उनके साथ तस्वीर क्लिक कराई।

फोटो लेने के बाद महिला फैन अचानक निकिता के बेहद करीब आई और उनके होंठों पर किस कर लिया। अचानक हुई इस हरकत से एक्ट्रेस चौंक गईं और उनके चेहरे पर असहजता साफ दिखाई दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

निकिता ने इंस्टाग्राम पर दी प्रतिक्रिया

मामले के बाद निकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन का मैसेज शेयर किया, जिसमें उस घटना के लिए माफी मांगी गई थी। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।

निकिता ने लिखा, “इतने प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इसकी दिल से सराहना करती हूं। आप जानते हैं कि मैं सही हूं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और मैं हमेशा सच के साथ खड़ी रहूंगी।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से हजारों मैसेज मिले हैं।

निकिता ने लिखा कि वह हर मैसेज का जवाब शायद न दे पाएं, लेकिन उन्होंने अपने फैंस के कई संदेश पढ़े हैं और उनके प्यार, सम्मान और समर्थन के लिए वह सभी की आभारी हैं।

फैन ने कहा- महिला को सजा मिलनी चाहिए

एक फैन ने निकिता के समर्थन में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह उस महिला फैन को सजा दिलाना चाहती हैं। इस पर निकिता ने सिर्फ इतना कहा, “आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।”

पहले भी बयान को लेकर चर्चा में रही हैं निकिता

निकिता रावल इससे पहले फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर सवाल उठाया था।

एक इंटरव्यू में निकिता ने कहा था कि उनके मुताबिक यह भूमिका रणबीर कपूर के लिए उपयुक्त नहीं है और उन्होंने उनके कथित बीफ खाने संबंधी बयान का हवाला देते हुए सवाल उठाए थे।

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं निकिता रावल

निकिता रावल बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ नजर आई थीं।

इसके अलावा उन्होंने ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’, ‘द हीरो- अभिमन्यु’, ‘अम्मा की बोली’, ‘गरम मसाला’ और ‘क्यूट कमीना’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

निकिता जल्द ही फिल्म ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

संबंधित पोस्ट