सूरत में बाढ़ का कहर: कई कॉलोनियां जलमग्न

सूरत में बाढ़ का कहर: कई कॉलोनियां जलमग्न

गुजरात: गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में भीषण जलभराव की स्थिति बन गई है। लिंबायत की बेटी कॉलोनी और कमर नगर समेत कई क्षेत्रों में कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे घर, दुकानें और वाहन पानी में डूब गए हैं।

हालात इतने खराब हैं कि कई परिवार अपने घरों की ऊपरी मंजिलों पर फंसे हुए हैं और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की राहत एवं बचाव टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में लोगों को निकालने और आवश्यक सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

हालांकि, जल निकासी की धीमी रफ्तार के कारण लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। लंबे समय तक जलभराव रहने से जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट