गुजरात में खौफनाक वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की

गुजरात में खौफनाक वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की

Spread the love

गुजरात: गुजरात के जामनगर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। करीब दो साल पहले लापता हुए युवक के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर की थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक जिनेेश धर्मभाई मावदिया और उसकी पत्नी पृथ्वी मावदिया के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान पत्नी का कथित तौर पर निलेश मनसुखभाई कोटिया के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर जिनेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

जांच में सामने आया कि जिनेश को कथित तौर पर शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को एक फैक्ट्री में ले जाकर करीब 12 से 15 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया।

हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने अपने परिवार को बताया कि उसका पति ऑस्ट्रेलिया काम करने गया है और जिस कंपनी में वह काम करता है, वहां मोबाइल रखने और बातचीत करने की अनुमति नहीं है। इस कहानी के जरिए परिवार को करीब दो साल तक गुमराह किया गया।

पुलिस अब मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *