नई दिल्ली: Indane, Bharat Gas और HP Gas का इस्तेमाल करने वाले LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026 बताई गई है। जिन ग्राहकों का वेरिफिकेशन अभी बाकी है, उनके पास प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है।
खास बात यह है कि e-KYC कराने के लिए LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने या लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। ग्राहक स्मार्टफोन, आधार और LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
e-KYC के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?
LPG e-KYC के लिए ग्राहकों के पास ये चीजें होनी चाहिए:
- LPG कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर
- LPG Consumer Number या LPG ID
- इंटरनेट कनेक्शन वाला स्मार्टफोन
- संबंधित LPG कंपनी का आधिकारिक ऐप
- Face Authentication के लिए Aadhaar FaceRD ऐप
Indane ग्राहक ऐसे पूरा करें e-KYC
Indane के ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए e-KYC कर सकते हैं।
- Google Play Store से IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करें।
- LPG अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- Menu Bar में जाकर My Profile पर क्लिक करें।
- Re-KYC का विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- Aadhaar FaceRD ऐप के जरिए दिए गए निर्देशों के अनुसार Face Authentication पूरा करें।
- Authentication पूरा होने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें।
Bharat Gas ग्राहकों के लिए प्रक्रिया
Bharat Gas ग्राहक Hello BPCL ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करें।
- Homepage पर LPG Section में जाएं।
- अपनी LPG ID पर क्लिक करें।
- e-KYC या Aadhaar Authentication विकल्प चुनें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- Aadhaar FaceRD के जरिए Face Authentication पूरा करें।
HP Gas ग्राहक ऐसे कराएं e-KYC
HP Gas ग्राहक HP Pay ऐप के जरिए e-KYC पूरी कर सकते हैं।
- मोबाइल नंबर से Register या Sign In करें।
- ऐप के Dashboard पर LPG/Gas Connection विकल्प चुनें।
- Aadhaar Authentication पर क्लिक करें।
- आधार ऑथेंटिकेशन के लिए जरूरी सहमति दें।
- Face Authentication पूरा करें।
- अंत में Verification Status चेक कर यह सुनिश्चित करें कि प्रक्रिया सफलतापूर्वक अपडेट हो गई है।
e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
दिए गए विवरण के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरा नहीं कराने पर LPG कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं पर असर पड़ सकता है।सबसे बड़ा असर सरकारी सब्सिडी पर पड़ सकता है।
सामान्य LPG सब्सिडी के अलावा उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी भी बैंक खाते में आना रुक सकती है। इसके साथ LPG कनेक्शन को ‘Suspended’ या ‘Dormant’ श्रेणी में रखा जा सकता है।
ऐसी स्थिति में ऐप, IVR या WhatsApp के जरिए LPG सिलेंडर बुक करने पर बुकिंग भी रिजेक्ट हो सकती है।
जरूरी बात
अगर आपका LPG e-KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो 23 अगस्त 2026 की डेडलाइन से पहले अपने संबंधित LPG प्रोवाइडर के आधिकारिक ऐप के जरिए वेरिफिकेशन स्टेटस चेक करें और जरूरत होने पर e-KYC पूरा करें।
