महमदपुर माफी में वोटर लिस्टों में बीएलओ द्वारा गड़बड़ी करने का लगाया आरोप विधायक मोहम्मद फहीम इरफान से मिले नगर पंचायत महमूदपुर माफी के लोग

महमदपुर माफी में वोटर लिस्टों में बीएलओ द्वारा गड़बड़ी करने का लगाया आरोप विधायक मोहम्मद फहीम इरफान से मिले नगर पंचायत महमूदपुर माफी के लोग

Spread the love

बिलारी । गुरुवार को महमदपुर माफी नगर पंचायत के लोगों ने सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर पहुंचकर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान से मिलकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी किए जाने और वोटों को काटे जाने का आरोप लगाया और बीएलओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। नागरिकों का कहना था कि नगर पंचायत महमदपुर माफी की वोटर लिस्ट में बीएलओ द्वारा गड़बड़ी की गई है। वोटों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। साथ ही काफी वोट काट दिए गए हैं। नागरिकों ने मांग की कि जो वोटर जिस वार्ड का रहने वाला है उसका नाम उसी सूची में शामिल किया जाए।विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी किए जाने के संबंध में एसडीएम बिलारी राजबहादुर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर जांच की जाने की बात कही। कहा कि जो वोटर लिस्ट वार्ड का रहने वाला है उसी वार्ड की सूची में उसका नाम जोड़ा जाए। इसके अलावा जो वोट बनने से रह गए हैं उनको शीघ्र बनवाकर सूची में शामिल कराया जाए।इस अवसर पर इब्बन हुसैन, मौहम्मद नबी, कल्लू मलिक, वसीम खान, शमशुल सैफी, शाकिर हुसैन, बब्बू मलिक, विवेक, सुनील, आरिफ खान आदि नागरिक मौजूद रहे।

author

गुलाम जिलानी

Gulam Jilani known as Gulam Jilani Manzari is a Journalist by profession and musical artist by passion.

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *