कोलकाता में टला बड़ा हादसा, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग

कोलकाता में टला बड़ा हादसा, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग

Spread the love

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तुर्की एयरलाइंस की एक फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी, तभी उड़ान के दौरान विमान के दाहिने इंजन से चिंगारी निकलने की सूचना मिली।

जानकारी के मुताबिक, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या TK-727 के पायलट ने कोलकाता के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इंजन में संभावित आग की आशंका जताई। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान ने दोपहर 2:49 बजे सुरक्षित रूप से कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

इस फ्लाइट में 236 यात्री सवार थे, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, एहतियातन रनवे पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें तैनात की गई थीं। लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां इंजीनियरिंग टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि विमान का निरीक्षण जारी है और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। फिलहाल यात्री एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं और आगे की उड़ान को लेकर तुर्की एयरलाइंस की ओर से निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

author

जितेन्द्र कुमार

जितेन्द्र कुमार उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले एक भारतीय पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो वरिष्ठ पत्रकार और एक्सपर्ट टाइम्स नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं।

संबंधित पोस्ट