Janhvi Kapoor का साउथ में बड़ा कदम, ‘पेद्दी’ के बाद अब OTT पर करेंगी डेब्यू

Janhvi Kapoor का साउथ में बड़ा कदम, ‘पेद्दी’ के बाद अब OTT पर करेंगी डेब्यू

Spread the love

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लगातार साउथ सिनेमा में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आने के बाद अब एक्ट्रेस के हाथ एक और साउथ प्रोजेक्ट लग गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर अब वेब सीरीज के जरिए साउथ में अपना OTT डेब्यू करने जा रही हैं।

‘कुरथी’ से करेंगी साउथ OTT डेब्यू

रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी कपूर के पास तमिल वेब सीरीज ‘कुरथी’ है। तेलुगु123 की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के जरिए जान्हवी बड़े पर्दे के बजाय OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों से रूबरू होंगी।

बताया जा रहा है कि ‘कुरथी’ Netflix पर रिलीज होगी और इसका निर्देशन सरकुनम कर सकते हैं। हालांकि, सीरीज की कहानी, बाकी कलाकारों और रिलीज डेट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। अब साउथ इंडस्ट्री में भी वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं।

राम चरण के साथ ‘पेद्दी’ में आई थीं नजर

जान्हवी कपूर हाल ही में तेलुगु सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आई थीं। यह एक्शन-स्पोर्ट्स फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म में राम चरण ने पेद्दी का किरदार निभाया था, जबकि जान्हवी कपूर अचियम्मा के रोल में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया था।

‘पेद्दी’ का बजट करीब 350 करोड़ रुपये बताया गया था। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 366 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, हालांकि बड़े बजट की वजह से इसे अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

Jr NTR के साथ भी नजर आएंगी जान्हवी कपूर

साउथ में जान्हवी कपूर के पास सिर्फ ‘कुरथी’ ही नहीं, बल्कि कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी हैं। एक्ट्रेस जूनियर NTR के साथ ‘देवरा पार्ट 1’ में काम कर चुकी हैं और अब ‘देवरा पार्ट 2’ में भी नजर आने की उम्मीद है।

इसके अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘दोस्ताना 2’ और ‘लग जा गले’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके पास एक अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म भी बताई जा रही है।

‘पेद्दी’ के बाद ‘कुरथी’ के जरिए जान्हवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की तैयारी में हैं। अब फैंस को उनकी पहली तमिल OTT सीरीज के आधिकारिक ऐलान और रिलीज डेट का इंतजार है।

संबंधित पोस्ट