जापान का अनोखा ऑफर! ‘भूतिया घर’ में एक रात बिताने पर मिलेंगे ₹52,000, जानिए क्या है पूरा मामला

जापान का अनोखा ऑफर! ‘भूतिया घर’ में एक रात बिताने पर मिलेंगे ₹52,000, जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

जापान: जापान में रियल एस्टेट बाजार से जुड़ी एक अनोखी पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां कथित तौर पर ‘भूतिया’ या अशुभ माने जाने वाले घरों में एक रात बिताने के बदले लोगों को करीब 88,000 येन (लगभग ₹52,000) तक देने की पेशकश की जा रही है।

दरअसल, जापान में ऐसे घरों को ‘जिक्को बुक्केन (Jiko Bukken)’ कहा जाता है, जहां किसी हादसे, आत्महत्या या अन्य दुखद घटना के कारण लोग रहने से बचते हैं। ऐसे मकान लंबे समय तक खाली पड़े रहते हैं, जिससे उनकी बिक्री और किराये पर देना मुश्किल हो जाता है।

इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए कुछ रियल एस्टेट कंपनियां लोगों को इन घरों में एक रात ठहरने का ऑफर दे रही हैं। यदि रहने वाले व्यक्ति को कोई असामान्य अनुभव नहीं होता, तो इससे संभावित खरीदारों और किरायेदारों का भरोसा बढ़ाने की कोशिश की जाती है।

इस पहल का उद्देश्य वर्षों से खाली पड़े इन मकानों को दोबारा हाउसिंग मार्केट में लाना और उनकी मांग बढ़ाना है। हालांकि, यह ऑफर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *