₹5 लाख के लालच में बेटे ने की मां की हत्या! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली साजिश की परतें

₹5 लाख के लालच में बेटे ने की मां की हत्या! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली साजिश की परतें

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग से मिलने वाले ₹5 लाख के मुआवजे के लालच में एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने पूरे मामले को गुलदार (तेंदुए) के हमले का रूप देने की कोशिश की, ताकि वन विभाग से मिलने वाला मुआवजा हासिल किया जा सके। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना सामने आने के बाद मामले का खुलासा हो गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें कथित तौर पर कई अहम तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

संबंधित पोस्ट