जाह्नवी कपूर और शिखर को एक साथ किया स्पॉट, दोनों फिर से आए रिलेशनशिप में
जान्हवी कपूर और शिखर पहड़िया दिखे एक साथ

जाह्नवी कपूर और शिखर को एक साथ किया स्पॉट, दोनों फिर से आए रिलेशनशिप में

Spread the love

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर उनके अफ़वाह बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में कुछ ऐसी फोटो शेयर करी जो आज तक देखी नहीं है। जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बॉयफ्रेंड शिखर को जन्मदिन की बधाई दी है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे शिकू” जिसमें जाह्नवी ने अपनी और शिखर की बैक फोटो लगाई है। वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर शिखर और अपनी बहन खुशी कपूर के साथ तिरुमला के तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे जिसकी फोटो जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टा हैंडल में उनके फैन्स के साथ साझा किया। इस फोटो में जाह्नवी कपूर ने बहुत सिंपल और भारतीय महिला का रूप लिया है जिसमें जाह्नवी बहुत ही सुंदर दिख रही है और इस पोस्ट का कैप्शन “होम” दिया। साथ ही जाह्नवी कपूर ने एक ओर पोस्ट शेयर करी जिसमें वह नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के प्रोग्राम की फोटो डाली है और इस प्रोग्राम में भी वह शिखर के साथ दिखाई दी।

एक रिपोर्ट के अनुसार जाह्नवी और शिखर इससे पहले भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं पर कुछ कारणों से वह अलग हो गए थे पर जब शिखर ने 6 मार्च को जाह्नवी के 26वें जन्मदिन की बधाई दी तो उनके फैन्स को लगा वह फिर से एक हो गए। जाह्नवी की इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है, उनके फैन्स को यकीन हो गया है कि वे दोनों रिलेशनशिप में फिर से आ गए हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *