Indian Idol Season 13 की ट्रॉफी ऋषि सिंह ने हासिल कर ली, जानिए क्या मिला विनर को प्राइज ?
इंडियन आइडल सीजन 13 का विनर Rishi singh

Indian Idol Season 13 की ट्रॉफी ऋषि सिंह ने हासिल कर ली, जानिए क्या मिला विनर को प्राइज ?

ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जिसमें ऋषि सिंह को इंडियन आइडल की ट्रॉफी ही नहीं बल्कि 25 लाख रुपए का चैक और मारुति सुजुकी एसयूवी चमचमाती कार के अलावा ऋषि सिंह को सोनी इंडिया म्यूजिक के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। इस सीजन के जज मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया थे और वहीं इस सीजन के होस्ट भारतीय संगीतकार व कॉमेडियन आदित्य नारायण थे जोकि कई सालों से इंडियन आइडल को होस्ट कर चुके हैं। अगर बात करें इंडियन आइडल सीजन 13 के छः कंटेस्टेंट की तो छठे नंबर पर सोनाक्षी कर, पांचवे नंबर पर शिवम सिंह वहीं चौथे नंबर पर बिदिप्ता चक्रवर्ती और तीसरे नंबर पर चिराग कोतवाल और दूसरे नंबर पर देवोस्मिता राय इन सभी कंटेस्टेंट ने यह मुकाम हासिल किया हैं। वहीं सोनी टीवी ने इंडियन आइडल सीजन 13 के फर्स्ट रनर अप देवोस्मिता राय और सेकंड रनर अप चिराग कोतवाल को इंडियन आईडल की ट्रॉफी और 5 लाख का चैक दिया है।

जब आदित्य नारायण ने विजेता का नाम घोषित किया तो ऋषि सिंह अपना नाम सुनकर हैरान ही हो गए थे, उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह इस ट्रॉफी को जीत चुके हैं। ऋषि सिंह के माता-पिता के आंखों में आंसू आ गए थे जब विजेता में उनके बेटे का नाम लिया गया था। ऋषि सिंह अपने माता पिता के असली बेटे नहीं है वह उनकी गोद ली हुई संतान है।

ऋषि सिंह ने सोनी टीवी को इंटरव्यू देते समय कहा, “उनका सपना पूरा हो गया है जब उनका नाम लिया गया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि वह विनर बन गए हैं जो भी उन्होंने जनता तक गाने डिलीवर करे हैं अगर उसमें कोई भी गलती हुई है तो वह माफी मांगते हैं और इंडियन आइडल सोनी टीवी और जज को धन्यवाद बोलते हैं।”

संबंधित पोस्ट