शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त कार्यभारसरकार के आदेश के अनुसार शुभ करण सिंह (IAS-2015), जो वर्तमान में विशेष सचिव (शिक्षा) हैं, उन्हें ऊर्जा विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं शिवम प्रताप सिंह (IAS-2017), जो युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक हैं, उन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा अभिषेक वर्मा (IAS-2018), जो हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक हैं, उन्हें डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां भी संभालेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी।
बीजेपी का सरकार के खिलाफ प्रदर्शनइसी बीच राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
