मुंबई में NEET प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन! 5 दिन में 13 FIR, करीब 400 लोगों पर केस दर्ज

मुंबई में NEET प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन! 5 दिन में 13 FIR, करीब 400 लोगों पर केस दर्ज

Spread the love

मुंबई: NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मुंबई में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने पिछले 5 दिनों (18 से 22 जुलाई) के दौरान 13 एफआईआर दर्ज की हैं और करीब 400 लोगों को आरोपी बनाया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बिना अनुमति प्रदर्शन करने, गैरकानूनी तरीके से भीड़ जुटाने और सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में की गई है। अधिकारियों का कहना है कि शहर के अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में नामजद आरोपियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मुंबई में यह प्रदर्शन नई दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आयोजित किए गए थे। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *