आखिरी ओवर में चाहिए थे 22 रन, विजय शंकर नहीं बना सके एक भी रन

आखिरी ओवर में चाहिए थे 22 रन, विजय शंकर नहीं बना सके एक भी रन

Spread the love

लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के 18वें लीग मुकाबले में जाफना किंग्स ने कैंडी रॉयल्स को 21 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का सबसे चर्चित पल आखिरी ओवर रहा, जब कैंडी रॉयल्स को जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर भारत के पूर्व बल्लेबाज विजय शंकर मौजूद थे।

जाफना किंग्स के कप्तान ने अंतिम ओवर की जिम्मेदारी दिलशान मदुशंका को सौंपी। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती पांचों गेंदें डॉट डालीं और आखिरी गेंद पर विजय शंकर को आउट कर दिया। इसके साथ ही कैंडी रॉयल्स की पूरी टीम आखिरी गेंद पर ऑलआउट हो गई।

मदुशंका का विकेट मेडन, मैच पलट दिया

दिलशान मदुशंका ने दबाव की घड़ी में विकेट मेडन ओवर डालकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे, लेकिन कैंडी रॉयल्स एक भी रन नहीं बना सकी।

विजय शंकर ने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। हालांकि, मैच के निर्णायक मोड़ पर वह टीम को जीत के करीब नहीं पहुंचा सके।

जाफना किंग्स ने बनाए 221 रन

टॉस जीतकर कैंडी रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जाफना किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रनबनाए।

टीम की ओर से कामिल मिश्रा ने 26 गेंदों में 49 रन (2 चौके, 5 छक्के) की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं चमिंदु विक्रमसिंघे ने सिर्फ 15 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

कैंडी रॉयल्स की ओर से मोईन अली और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

200 रन पर सिमटी कैंडी रॉयल्स

222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई।

ओपनर पवन संदेश ने 21 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

जाफना किंग्स के लिए शाकिब अल हसन और दुनिथ वेल्लालागे ने 3-3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

संबंधित पोस्ट