गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं पूनम पांडे, सुनीता आहूजा के बयान पर बोलीं- ‘इतने अच्छे पति मिले हैं’

गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं पूनम पांडे, सुनीता आहूजा के बयान पर बोलीं- ‘इतने अच्छे पति मिले हैं’

Spread the love

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती नजर आई थीं। बताया गया कि सुनीता ने 2024 में गोविंदा के खिलाफ दायर की गई तलाक की अर्जी वापस ले ली है।

इसी बीच सुनीता के एक बयान को लेकर अब अभिनेत्री पूनम पांडे गोविंदा के समर्थन में सामने आई हैं। सुनीता ने हाल ही में गोविंदा को उनकी अपकमिंग फिल्म की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखे जाने को लेकर तंज कसा था।

पूनम पांडे ने किया गोविंदा का बचाव

सुनीता आहूजा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनम पांडे ने गोविंदा का बचाव किया। उन्होंने कहा, “इतने अच्छे पतिदेव मिले हैं तुम्हें, गोविंदा मिले हैं। तुमको पता नहीं था कि कितने बड़े स्टार हैं वो? पहले से नहीं पता था। मैं गोविंदा सर को 100 प्रतिशत सपोर्ट करती हूं।”

पूनम ने आगे कहा कि वह उन लोगों का समर्थन नहीं करेंगी जो अभिनेता को गाली दे रहे हैं।

जब पूनम को बताया गया कि सुनीता ने गोविंदा पर उनकी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमने का आरोप लगाया है, तो उन्होंने कहा, “पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे, जहां पर भी गए किसी के साथ एयरपोर्ट पर थे। सीधी सी बात है।”

सोमी अली ने भी किया था गोविंदा का समर्थन

पूनम पांडे से पहले अभिनेत्री सोमी अली भी सोशल मीडिया के जरिए गोविंदा के समर्थन में सामने आई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में गोविंदा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन और विनम्र कलाकारों में से एक बताया था।

सोमी अली ने कहा था कि वह गोविंदा और सुनीता दोनों का सम्मान करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अभिनेता द्वारा कम उम्र की अभिनेत्री के साथ काम करने में उम्र को लेकर कुछ गलत नहीं है।

सोमी ने लिखा था कि टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती और किसी कलाकार की अहमियत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती। उनके मुताबिक, कलाकार की पहचान उसके टैलेंट, प्रोफेशनलिज्म और लगातार काम करते रहने की इच्छा से होती है।

कोमल रानी के साथ एयरपोर्ट पर दिखे थे गोविंदा

हाल ही में गोविंदा को एयरपोर्ट पर अपनी अपकमिंग फिल्म की अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेता ने कोमल को पैपराजी से भी इंट्रोड्यूस कराया था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कोमल को गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताए जाने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, गोविंदा और कोमल रानी ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सुनीता आहूजा ने कसा था तंज

गोविंदा और कोमल के साथ नजर आने पर पैपराजी ने सुनीता आहूजा से प्रतिक्रिया मांगी थी। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, “पिक्चर बनना भी तो चाहिए? प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद, क्या बोलने का…”

सुनीता ने आगे कहा था कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने गोविंदा के स्टाइल और कोमल के कपड़ों को लेकर भी टिप्पणी की थी।

अब सुनीता के इन बयानों के बाद पूनम पांडे और सोमी अली का गोविंदा के समर्थन में सामने आना इस पूरे मामले को और चर्चा में ले आया है।

संबंधित पोस्ट