राजा चौधरी का बड़ा दावा, बोले- ‘श्वेता तिवारी की मां की वजह से टूटी हमारी शादी’

राजा चौधरी का बड़ा दावा, बोले- ‘श्वेता तिवारी की मां की वजह से टूटी हमारी शादी’

Spread the love

मुंबई: टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पूर्व पति और अभिनेता राजा चौधरी ने अपनी शादी और तलाक को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि उनके वैवाहिक रिश्ते में दरार आने की बड़ी वजह श्वेता तिवारी की मां थीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह श्वेता के लिए “अनपेड ड्राइवर और मैनेजर” की तरह काम करते थे।

शादी के शुरुआती दिनों को किया याद

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में राजा चौधरी ने बताया कि शादी के शुरुआती वर्षों में दोनों के बीच जिम्मेदारियां स्पष्ट थीं। उनके मुताबिक, श्वेता तिवारी काम करती थीं और वह उनके कामकाज व घर की अन्य जिम्मेदारियां संभालते थे।

राजा ने कहा, “वो कमाती थीं और मैं सब कुछ मैनेज करता था। मैं एक तरह से मैनेजर था, लेकिन मैनेजर की परवाह कौन करता है?”

उन्होंने बताया कि समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ता गया और उस दौर में वे हालात को बेहतर तरीके से संभालने की स्थिति में नहीं थे।

मां की वजह से टूटा रिश्ता: राजा चौधरी

जब उनसे तलाक की वजह पूछी गई तो राजा चौधरी ने दावा किया कि श्वेता तिवारी की मां के उनके साथ रहने के बाद रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं।

राजा के अनुसार, उन्हें महसूस हुआ कि श्वेता की मां उन्हें यह कहती थीं कि उन्हें उनकी जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर परिवार का पैसा खर्च करने और महंगी चीजें खरीदने के आरोप लगाए जाते थे।

राजा ने कहा, “मैं श्वेता और परिवार के लिए सब कुछ कर रहा था। मैं उनका अनपेड ड्राइवर और नौकर बन गया था।”

श्वेता तिवारी की दो शादियां

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की शादी 1998-99 के आसपास हुई थी और बाद में दोनों अलग हो गए। इस रिश्ते से उनकी बेटी पलक तिवारीहैं। तलाक के दौरान श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे।

इसके बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। इस शादी से उनका बेटा रेयांश कोहली है। फिलहाल श्वेता अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *