बेंगलुरु के क्लेरेंस हाई स्कूल में H1N1 का खतरा, 500 से ज्यादा छात्र बीमार, स्कूल दो दिन बंद

बेंगलुरु: रिचर्ड्स टाउन स्थित क्लेरेंस हाई स्कूल में बड़ी संख्या में छात्रों और स्टाफ के बीमार पड़ने के बाद चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल के 500 से अधिक छात्र और 21 स्टाफ सदस्य बुखार, सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों से प्रभावित हुए हैं। इनमें से दो छात्रों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। […]