NEET आंदोलन को लेकर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में करेंगे बड़ा मार्च

NEET आंदोलन को लेकर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में करेंगे बड़ा मार्च

Spread the love

मुंबई: NEET पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर आंदोलन करने का फैसला किया है।


दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है। राज ठाकरे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मामला अब शिक्षा मंत्रालय से आगे बढ़कर केंद्र सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंच चुका है।


वहीं, उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में छात्रों से मुलाकात का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन पर बल प्रयोग किया गया।


दोनों नेताओं ने घोषणा की है कि 26 जुलाई को मुंबई के शिवाजी पार्क से सिद्धिविनायक मंदिर तक एक विशाल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च के जरिए NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *