The Traitors 2: शुरू होने से पहले ही बढ़ा ड्रामा, Rhea Chakraborty की सलाह से Mallika Sherawat के आंसू तक

The Traitors 2: शुरू होने से पहले ही बढ़ा ड्रामा, Rhea Chakraborty की सलाह से Mallika Sherawat के आंसू तक

Spread the love

मुंबई: अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ अपने दूसरे सीजन को लेकर लगातार चर्चा में है। करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो 13 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है। शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने नया स्नीक पीक जारी किया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच शक, बहस, इमोशनल ड्रामा और मजेदार नोकझोंक देखने को मिल रही है।

कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ा शक और टकराव

प्राइम वीडियो की ओर से शेयर किए गए नए स्नीक पीक में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की वफादारी पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। हर कोई ट्रेटर्स को पहचानने की कोशिश में लगा है और इसी वजह से गेम के अंदर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

स्नीक पीक में रिया चक्रवर्ती बाकी कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर गेम खेलने की सलाह देती नजर आती हैं। वह कहती हैं, “भेड़चाल में खेलोगे, तो इनोसेंट जाते जाएंगे।” रिया का कहना है कि बिना सोचे किसी की बात मानना गेम में भारी पड़ सकता है।

अभिषेक मल्हान का फूटा गुस्सा

वहीं अभिषेक मल्हान इस बात से परेशान नजर आते हैं कि इनोसेंट्स आखिर ट्रेटर्स को पहचान क्यों नहीं पा रहे हैं। वह सवाल करते हैं कि आखिर कौन ट्रेटर को ढूंढ रहा है और क्या किसी को इसका कोई अंदाजा भी है।

गुस्से में अभिषेक कहते हैं, “कोई औकात नहीं है इनोसेंट्स की।” उनके इस बयान के बाद गेम में तनाव और बढ़ता नजर आता है।

Mallika Sherawat हुईं इमोशनल

शो के ट्रेलर में अपने अंदाज में गेम खेलने की बात करने वाली मल्लिका शेरावत नए स्नीक पीक में काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। नाश्ते के दौरान वह रोती हुई दिखाई देती हैं।

मल्लिका कहती हैं, “इट्स टू विकेड, या।” इसके बाद वह कहती हैं कि इस गेम में धोखा अपनी हद पार कर चुका है।

मल्लिका को इमोशनल होते देखकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं।

Parul Gulati ने कंटेस्टेंट्स के रोने पर किया मजाक

इस बीच परुल गुलाटी को मल्लिका शेरावत, क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना और श्वेता तिवारी को रोता देखकर मजाक करते हुए देखा जाता है।

परुल कहती हैं, “वो रो रही है… और वो टीवी एक्ट्रेस है। ओह माय गॉड, ये बिना ग्लिसरीन के रो सकती हैं।” उनके इस कमेंट से माहौल में थोड़ी मस्ती भी देखने को मिलती है।

परुल और अभिषेक की मजेदार नोकझोंक

स्नीक पीक में परुल गुलाटी और अभिषेक मल्हान के बीच मजेदार नोकझोंक भी देखने को मिलती है। परुल अपनी तुलना राजमा में करी के मसाले से करते हुए कहती हैं, “राजमा में बहुत ज्यादा करी है… बिल्कुल वैसे ही जैसे मुझे पसंद है।”

इस पर अभिषेक उन्हें जवाब देते हुए कहते हैं, “मुझे क्या फर्क पड़ता है कि तुम कढ़ी हो या सांभर… ये क्या है यार?”

13 अगस्त से शुरू होगा ‘द ट्रेटर्स 2’

‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन 13 अगस्त 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगा। शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और इस सीजन में कई चर्चित चेहरे कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल हैं।

नए स्नीक पीक को देखकर साफ है कि इस सीजन में गेम के साथ-साथ शक, रणनीति, दोस्ती, धोखा और इमोशनल ड्रामा भी खूब देखने को मिलने वाला है। अब देखना होगा कि कौन से कंटेस्टेंट ट्रेटर्स को पहचानने में कामयाब होते हैं और कौन खुद गेम का शिकार बन जाता है।

संबंधित पोस्ट