‘गौरव खन्ना कौन हैं?’ राम कपूर के बयान पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

‘गौरव खन्ना कौन हैं?’ राम कपूर के बयान पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Spread the love

मुंबई: अभिनेता राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो के एक हालिया एपिसोड में उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, जब अभिनेता गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने शो में पहुंचे, तो राम कपूर ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।

शो के दौरान राम कपूर ने धीरज से पूछा, “ये क्या करते हैं?” जवाब में धीरज ने बताया कि गौरव एक अभिनेता हैं। इसके बाद राम ने पूछा, “क्या ये पॉपुलर हैं? मैंने इन्हें कभी देखा नहीं, क्योंकि अब मैं टीवी नहीं देखता।

“हालांकि, बाद में जब गौरव खन्ना राम कपूर से मिले तो उन्होंने उन्हें गले लगाया और कहा, “आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।

“सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने राम कपूर के बयान को ‘जलन’ से जोड़ते हुए उनकी आलोचना की, जबकि कई फैंस ने उनका बचाव करते हुए कहा कि राम पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह अब टीवी कंटेंट नहीं देखते, इसलिए गौरव को न पहचानना स्वाभाविक हो सकता है।

राम कपूर का करियर

राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे सुपरहिट धारावाहिकों से घर-घर पहचान बनाई। इसके अलावा वह ‘घर एक मंदिर’, ‘दिल की बातें दिल ही जानें’, ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ समेत कई टीवी शोज और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

गौरव खन्ना के आगामी प्रोजेक्ट्स

गौरव खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और ‘अनुपमा’ में अनुज के किरदार से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। हाल के दिनों में वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में भी नजर आए। अब गौरव जल्द ही एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखाई देंगे, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त से होने जा रही है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *