सलमान ने दी ईद की शुभकामनाएं
सलमान ने दी ईद की शुभकामनाएं

इन सितारों ने दी अपने फैंस को ईद मुबारक, आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो सेलिब्रिटी‌ ?

1
0 minutes, 12 seconds Read
Spread the love

आज पूरी दुनिया ईद का त्यौहार मना रहे हैं और वहीं बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी अपने फैंस के साथ इस त्यौहार का मजा ले रहे हैं और साथ ही शुभकामनाएं भी दे रहे हैं आइए जानते हैं कौन से हैं वह सेलिब्रिटी जिन्होंने अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। सबसे पहले आते हैं बॉलीवुड के भाईजान जिन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। सलमान ने अपनी और आमिर खान की फोटो लगाई है, और साथ ही उनके फैंस ने भी बहुत सारा प्यार दिया है। वहीं सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज हुई हैं।

दूसरी और वही साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता महेश बाबू भी ईद मना रहे हैं और साथ ही अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। महेश टि्वटर पर ईद विश‌ करते हुए कहते हैं ‘आप सभी को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद और शुभकामनाएं! #ईद मुबारक’। जिसमें उनके फैन्स ने भी विश किया हैं।

अब बात करें अगले स्टार कि तो फिल्म आरआरआर के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। इन्होंने भी बाकी स्टार की तरह ट्विटर पर अपने फैंस को ईद विश करा है। जिसमें इनके फैंस भी इन्हें विश करते हैं।

शीजान खान ने हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड तुनिशा शर्मा और उनकी फोटो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डाली थी और अब ईद के त्यौहार में तुनिशा को याद करते हुए एक कविता अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर करी है। जिसमें लिखा है, ‘जो दूर है नजर से, उस चांद को भी चांद मुबारक’। शीजान कुछ महीने जेल में होने के कारण अपने फैंस से दूर हो गए थे पर अब फिर से अपने फैंस के साथ जुड़ गए है।

Similar Posts

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *