मोहनलाल की नई फिल्म का टाइटल हुआ रिवील, विष्णु मोहन के निर्देशन में बनेगी ‘ऑपरेशन गंगा’

मोहनलाल की नई फिल्म का टाइटल हुआ रिवील, विष्णु मोहन के निर्देशन में बनेगी ‘ऑपरेशन गंगा’

मुंबई: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘L367’ को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच उत्साह बना हुआ था। अब मेकर्स ने इस फिल्म के आधिकारिक टाइटल से पर्दा उठा दिया है। शनिवार, 5 सितंबर को इंस्टाग्राम पर फिल्म का नाम घोषित किया गया।

मोहनलाल की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टाइटल ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया है। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं, जबकि इसे श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले गोकुलम गोपालन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

भारत के बड़े रेस्क्यू मिशन पर आधारित है फिल्म

फिल्म का शीर्षक भारत के चर्चित रेस्क्यू मिशन ‘ऑपरेशन गंगा’ से प्रेरित है। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार ने यह अभियान चलाया था।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे। इसके अलावा वहां रह रहे अन्य भारतीय नागरिकों को भी वापस लाने के लिए अभियान चलाया गया था। फिल्म इसी अहम रेस्क्यू मिशन की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

विष्णु मोहन संभाल रहे हैं निर्देशन

‘ऑपरेशन गंगा’ का निर्देशन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक विष्णु मोहन कर रहे हैं। वह अपनी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘मेप्पडियान’ (2022) के लिए पहचाने जाते हैं।

इस फिल्म के लिए विष्णु मोहन को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर श्रेणी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। अब मोहनलाल के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

फिल्म में बॉलीवुड और इंटरनेशनल टैलेंट का संगम

‘ऑपरेशन गंगा’ में मोहनलाल के साथ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन और अभिनेत्री भाग्यश्री भोरसे भी नजर आएंगे। अभिनेता पार्थिबन भी फिल्म की स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

फिल्म की तकनीकी टीम में भी कई चर्चित नाम शामिल हैं। ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ के लिए मशहूर सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोज़ेक इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी शाश्वत सचदेव संभाल रहे हैं। एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह भी फिल्म की टीम का हिस्सा हैं।

कौन-कौन कर रहा है फिल्म का निर्माण?

फिल्म को गोकुलम गोपालन प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण को-प्रोड्यूसर हैं। कृष्णमूर्ति फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

फिल्म की घोषणा के साथ ही यह साफ हो गया है कि ‘ऑपरेशन गंगा’ को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें मलयालम सिनेमा, बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के कलाकारों व तकनीकी विशेषज्ञों को एक साथ जोड़ा गया है।

मोहनलाल के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की उत्सुकता पहले से ही काफी ज्यादा है। अब फिल्म के टाइटल रिवील होने के बाद दर्शकों को इसकी रिलीज डेट और आगे के अपडेट का इंतजार रहेगा।

संबंधित पोस्ट