जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रोले ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की मौत, 2 गंभीर घायल

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रोले ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की मौत, 2 गंभीर घायल

Spread the love

जयपुर/उमा सक्सेना: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। अजमेर रोड स्थित 200 फीट बायपास पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रोले ने सड़क किनारे गुब्बारे और अन्य सामान बेच रहे एक परिवार को कुचल दिया।

इस भीषण हादसे में चार मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रोला अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर तक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ा और सड़क किनारे बैठे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रोला चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच जारी है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *