’20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, नहीं तो भूत बनकर लौटूंगा’, भूख हड़ताल के बीच बोले सोनम वांगचुक

’20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, नहीं तो भूत बनकर लौटूंगा’, भूख हड़ताल के बीच बोले सोनम वांगचुक

Spread the love

नई दिल्ली: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने संसद मार्च का जिक्र करते हुए कहा कि, “मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो भूत बनकर वापस आऊंगा।” वांगचुक ने यह बात हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में कही।

शुक्रवार को कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इससे पहले भी कई विपक्षी नेताओं ने उनसे मुलाकात कर अपना समर्थन जताया है।

डॉक्टरों ने जताई चिंता

वांगचुक की सेहत पर नजर रख रही मेडिकल टीम के अनुसार, भूख हड़ताल के 20वें दिन उनका वजन घटकर 56.55 किलोग्राम रह गया है। पिछले 24 घंटों में उनका वजन 350 ग्राम कम हुआ है। डॉक्टरों ने मामूली डिहाइड्रेशन की पुष्टि की है और लगातार स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। इससे पहले उन्हें अंगों के प्रभावित होने (ऑर्गन फेलियर) का खतरा भी बताया गया था।

क्या है पूरा मामला?

सोनम वांगचुक और उनके समर्थक पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है। 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर भी तैयारियां जारी हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *