मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, NH-58 पर लाठी-डंडे चले

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, NH-58 पर लाठी-डंडे चले

Spread the love

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान दो कांवड़िया गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना NH-58 स्थित दौराला क्षेत्र में देर रात हुई, जहां दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे नोएडा से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक सामने से आ रहे दूसरे कांवड़िया समूह की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई और हिंसक झड़प में बदल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले जाकर मेडिकल कराया और पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे और किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित पोस्ट