वरुण धवन, आलिया को आमिर खान नाम से क्यों बुलाते हैं ?
वरुण धवन और आलिया भट्ट

वरुण धवन, आलिया को आमिर खान नाम से क्यों बुलाते हैं ?

Spread the love

बॉलीवुड के एक्ट्रेस वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक साथ फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुवात फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की‌ थी। इस फिल्म के बाद वरुण और आलिया की जोड़ी फेमस हो गई थी, जिसके बाद इन दोनों ने एक साथ कई फिल्में बनाई। एक कॉन्फ्रेंस इवेंट के दौरान वरुण से आलिया के निक नेम के बारे में सवाल किया तो वरुण कहते हैं, आलिया के बहुत सारे निक नेम है, पर जब आलिया 21-22 साल की थी तो वह आमिर खान की तरह ड्रेसिंग सेंस करती थी। हाई वेस्ट जींस और शॉर्ट को टक किया करती थीं, जिस वजह से वह आलिया को आमिर खान कहते थे। वरुण ने आलिया को लंबे समय तक इस नाम से बुलाया है।

वहीं जब वरुण और आलिया से पूछा गया आप दोनों की एक साथ मूवी का गाना रही है तो इसमें आलिया बोलती है वरुण बहुत बिजी हैं अभी उनके पास कोई डेट नहीं है। तो वरुण आलिया भट्ट के‌ इस बात का जवाब देते हुए कहते हैं, हां फिलहाल मैं बहुत बिजी हूं अभी अभी मेरा बच्चा हुआ तभी आलिया बोलती है, हमने कई बार इस बात को लेकर चर्चा की है, क्योंकि हमने जब भी एक साथ काम करना है तो फिल्मों में बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है अगर आगे चलते कोई भी अच्छा प्रोजेक्ट आता है तो हम दोनों एक साथ काम करेंगे।

जहां वरुण धवन हाल के दिनों में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल में व्यस्त हैं, वहीं आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त हैं। वरुण धवन इस सीरीज में सामंथा रुथ प्रभु के साथ दिखाई देंगे और हाल ही में अपनी इस वेब सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं और उसकी फोटो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *