छात्रों के प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

छात्रों के प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

Spread the love

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। DMRC ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।


DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। स्टेशन पर न तो प्रवेश और निकास की अनुमति होगी और न ही यात्री यहां इंटरचेंज कर सकेंगे।


DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मेट्रो स्टेशनों का उपयोग करें। साथ ही, यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है।


प्रशासन के अनुसार, छात्रों के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालात सामान्य होने के बाद ही स्टेशन को दोबारा खोले जाने पर फैसला लिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *